Leave Rules अवकाश नियम
अवकाश नियमों को सरलता प्रदान करने के लिये, अवकाशों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। पहली श्रेणी में वे अवकाश रखे जा सकते हैं जो मूलतः वित्तीय हस्त पुस्तिका खण्ड-दो (भाग 2 से 4) में वर्णित मूल एवं सहायक नियमों से संचालित होते हैं, तथा द्वितीय श्रेणी में वे अवकाश जो भिन्न प्रकार के हैं, यथा आकस्मिक अवकाश।
- वित्तीय हस्त पुस्तिका खण्ड-दो (भाग 2 से 4) के नियमों में उल्लिखित (विभिन्न अवकाश:-
1 | अर्जित अवकाश | Earned Leave – (EL) |
2 | चिकित्सा अवकाश | Leave on Medical Certificate (ML) |
3 | मातृत्व अवकाश | Maternity Leave (Mt. L) |
4 | अध्ययन अवकाश | Study Leave (SL) |
5 | असाधारण अवकाश | Extra Ordinary Leave (OL) |
6 | हास्पिटल अवकाश | Hospital Leave (HL) |
7 | निजी कार्य पर अवकाश | Leave on private affairs |
8 | विशेष विकलांगता अवकाश | Special Disability Leave |
9 | लघुकृत अवकाश | Commuted Leave |